फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mp wrote a letter to dm about khel mahorsav

सांसद ने खेल महोत्सव को जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Fri, 29 Aug 2025 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
mp wrote a letter to dm about khel mahorsav
मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मेरठ को पत्र लिखकर सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तिथि की घोषणा के संबंध में जानकारी दी। इस महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान के तहत इसका आयोजन कराया जा रहा है। सांसद ने बताया कि महोत्सव तीन नवंबर से 11 नवंबर तक मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें छात्र-छात्राएं, युवक-युवतियां, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। तीन नवंबर से सात नवंबर तक सभी छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों और खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं की जाएंगी। आठ नवंबर से नौ नवंबर तक दिव्यांग और 10 और 11 नवंबर को वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed