फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP used hammer on the wall, hope of opening of link road arose

सांसद ने दीवार पर चलाया हथौड़ा, लिंक रोड खुलने की जगी उम्मीद

Sun, 07 Sep 2025 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
MP used hammer on the wall, hope of opening of link road arose
लिंक रोड में आड़े आ रही दीवार पर हथौड़ा चलते राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई
मेरठ। बागपत रोड को रेलवे रोड से जोड़ने के लिए बनायी जा रही लिंक रोड़ के खुलने की उम्मीद जग गई है। पहले चरण में सात मीटर मार्ग खोला जाएगा। इसके लिए सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर सड़क में आड़े रही एक प्लाॅट की दीवार पर खुद हथौड़ा चला दिया। प्लाॅट मालिक भोले शंकर ने सहमति दे दी है। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण में प्राइवेट अस्पताल से सात मीटर भूमि खाली होगी।
विज्ञापन

लिंक मार्ग की मांग काफी समय से चली आ रही है। जिसके लिए सेना ने भी जमीन दी है। सरकारी खजाने से लगभग 80 प्रतिशत मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य भी हो चुका है। बागपत रोड की तरफ लिंक मार्ग के लिए 14 मीटर जगह को लेकर रस्साकसी चल रही थी। आर्शीवाद नर्सिंग होम की जमीन को लेकर प्रशासन ठोस निर्णय नहीं ले पा रहा था। जिसे लेकर दो दिन पहले भी लिंक रोड जन आंदोलन समिति ने प्रशासन पर लापरवाही और अस्पताल मालिक से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी अधिकारियों को साथ लेकर लिंक रोड़ पर पहुंच गए। उन्होंने लिंक रोड़ के लिए जमीन देने की सहमति पर प्लाट मालिक भोले शंकर को साथ लेकर दीवार पर हथौड़ा चला दिया।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि लिंक रोड बनने के बाद आसपास की ही नहीं बल्कि काफी बड़ी संख्या में लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। भोले शंकर ने अपनी सात मीटर भूमि पर कब्जा दे दिया है। आर्शीवाद हॉस्पिटल के मालिक ने भी एमडीए और पीडब्लूडी के अधिकारियों की उपस्थिति में जमीन देने के लिए लिखित सहमति देने का काम किया है। दस दिन के भीतर अस्पताल की सात मीटर भूमि खाली की जाएगी। इसके बाद 14 मीटर लिंक रोड खुल जाएगी। अगर सेना की भी कुछ भूमि की जरूरत होगी तो वह भी ली जाएगी। इसके लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सहमति ले ली है। इन्होंने कहा कि अक्तूबर में लिंक रोड जनता के लिए खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed