फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Rajendra or a Yakub, the decision today

सांसद राजेंद्र या याकूब, फैसला आज

Thu, 23 May 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 23 May 2019 03:31 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल और बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के बीच सीधा मुकाबला
कांग्रेसी उम्मीदवार के बहुत पीछे रहने की उम्मीद, बाकी की शायद ही बच पाए जमानत

विज्ञापन
MP Rajendra or a Yakub, the decision today
इवीएम - फोटो : PTI

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद राजेंद्र अग्रवाल होंगे या हाजी याकूब कुरैशी पहली बार सांसद बनेंगे, यह फैसला आज हो जाएगा।  चूंकि मुकाबला इन दोनों के बीच ही सीधा है, तो दोनों में से ही एक का सांसद बनना तय है। बाकी कांग्रेस उम्मीदवार हरेंद्र अग्रवाल और अन्य प्रत्याशी कितने वोटों में सेंध लगा पाए, यह भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

राजेंद्र अग्रवाल
भाजपाई उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल तीसरी मर्तबा मेरठ का सांसद बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछले चुनाव में उन्हें पांच लाख 32 हजार वोट मिले थे। सपा और बसपा के प्रत्याशी दोनों को मिले वोटों से ज्यादा उन्हें वोट पाए थे, पर इस बार गठबंधन के कारण मुकाबला कड़ा है।
विज्ञापन

कैंट की लीड तय करेगी भविष्य
पिछली बार राजेंद्र अग्रवाल को डेढ़ लाख से ज्यादा वोट कैंट क्षेत्र में मिले थे। एक लाख से ज्यादा लीड थी। इस बार यहां की लीड कितनी रहेगी, वह हार जीत का फैसला करेगी। चूंकि गठबंधन ने भी कैंट में इस बार खासी सेंध लगाई है और माना जा रहा है कि इस बार लीड कम रहेगी। राजेंद्र अग्रवाल का मानना है कि वैश्य, गुर्जर, ब्राह्मण, जाट, पंजाबी, त्यागी, पिछड़ों का वोट उन्हें भरपूर वोट मिला है और वह एक लाख वोटों से जीत हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा हापुड़ और किठौर विधानासभा पर भी खास निगाह रहेगी। दोनों विधानसभाएं अहम रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याकूब कुरैशी
गठबंधन उम्मीदवार हाजी याकूब कुरैशी क्या मेरठ में नया इतिहास बनाएंगे, यह आज तय होगा। दलितों और मुस्लिमों के अलावा जाट वोटों में सेंधमारी ही याकूब का अहम समीकरण है। पिछले चुनाव में बसपा को सबसे कम वोट कैंट क्षेत्र में मिले थे, पर इस बार यहां बसपा को पहले से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद वह जता रहे हैं।

कई विधानसभाओं मेें मजबूत
याकूब कुरैशी शहर विधानसभा, दक्षिण और हापुड़ में अपनी ताकत मानकर चल रहे हैं। पिछले चुनाव में इन दोनों ही जगह बसपा-सपा को मिलाकर भाजपा से ज्यादा वोट मिले थे। किठौर पर भी निगाह लगी है। याकूब का मानना है कि दलित मुस्लिम वोट तो उन्हें एकतरफा मिला ही है, साथ ही गुर्जर, यादव, ब्राह्मण, वैश्य, जाट, पंजाबी, त्यागी और भाजपा से नाराज लोगों का वोट मिला है। उनका दावा है कि वह डेढ़ लाख वोटों से चुनाव जीत जाएंगे।



हरेंद्र अग्रवाल
पार्टी के परंपरागत वोट ही मिलेंगे
पिछले चुनाव में अभिनेत्री से नेता बनीं नगमा ने मेरठ में कांग्रेस से चुनाव लड़ा था। नगमा को 43 हजार वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस से मैदान में हरेंद्र अग्रवाल उतरे हैं। देखना यह है कि हरेंद्र अग्रवाल को नगमा से कितनी कम या ज्यादा वोट मिलती हैं। यह भी देखना होगा कि उन्होंने राजेंद्र अग्रवाल को ज्यादा नुकसान पहुंचाया या याकूब कुरैशी को।


वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव का हाल
पिछले चुनाव में मिले वोटों का लेखा जोखा
भाजपा को मिले मतों का प्रतिशत-  48.09
बसपा को मिले मतों का प्रतिशत - 27.13
सपा को मिले मतों का प्रतिशत - 19.10
कांग्रेस-रालोद गठबंधन को मिले मतों का प्रतिशत- 03.87

चुनाव 2014 में विधानसभा वार मिले मत
विधानसभा  राजेंद्र अग्रवाल     शाहिद अखलाक  शाहिद मंजूर     नगमा
किठौर      94893            63047              57460         3579
कैंट        153448           44397              15495         15778
मेरठ       81690             46022             52237        7317
दक्षिण      107901            84564            48016         7795
हापुड़       93966             62237           38365         8330
डाक मत   1083               388              186           112
कुल        532981            300655          211759      42911

ये हैं प्रत्याशी
1. राजेंद्र अग्रवाल   भाजपा
2. याकूब कुरैशी     बसपा
3. हरेंद्र अग्रवाल   कांग्रेस
4. नासिर अली      प्रगतिशील पार्टी
5. किरन आरसी जाटव  कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी
6. आरती अग्रवाल    शिवसेना
7. धर्मेंद्र              भारतीय जनता दल
8. राजेश गिरि         सर्वोदय पार्टी
9. अफजाल            बहुजन महापार्टी
10. स्वर्ण कुमार अग्रवाल    निर्दलीय
11. सहंसरपाल सिंह      निर्दलीय


इस बार कितने पडे़ वोट

विधानसभा        कुल मतदाता    पड़े मत     प्रतिशत        
किठौर             353458    247079    69.90        
मेरठ कैंट         418042    248603    59.47
मेरठ शहर         305513    195855        64.11
मेरठ दक्षिण         453807    284613    62.72
हापुड़            357554    238954    66.80        
कुल            1888374    1215104    64.60


जनता ने भाजपा में भरोसा दिखाया है। हम एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं। मोदी जी का जादू जनता के सिर चढ़कर बोला है। - राजेंद्र अग्रवाल

मुझे सभी वर्गों का वोट मिला है। यही मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा। मैं एक-डेढ़ लाख वोटों से यह चुनाव जीत जाऊंगा। - हाजी याकूब कुरैशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed