फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP Rajendra Agarwal has demand of justice the case of kidnapping of Meerut girl in Loksabha

लोकसभा में गूंजा अपहृत युवती का मामला, सांसद बोले- मेरठ में चिंता का माहौल, पुलिस पर उठाए सवाल

Fri, 22 Nov 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Nov 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
MP Rajendra Agarwal has demand of justice the case of kidnapping of Meerut girl in Loksabha
लोकसभा में गूंजा अपह्त युवती का मामला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कंकरखेड़ा से अपहृत युवती का मामला गुरुवार को लोकसभा में भी गूंजा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी खड़े किए। सांसद ने कहा कि युवती को पूर्व निर्धारित योजना के तहत नदीम ने उसका पासपोर्ट बनवाकर वीजा का प्रबंध किया। आशंका जताई कि युवती को नदीम दुबई लेकर गया है। 

विज्ञापन


स्पीकर से युवती की तलाश कराने की मांग करते हुए उन्होंने सदन को बताया कि क्षेत्र में चिंता का माहौल है। युवती एक प्ले स्कूल में पढ़ाती थी। पाकिस्तान निवासी नदीम युवती के संपर्क में था। चार नवंबर 2019 को ही युवती का पासपोर्ट बना था। आठ नवंबर की सुबह युवती स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर सूचना दी पर पुलिस ने न तो तलाशने की कोशिश की और न ही रिपोर्ट लिखी। पीड़िता के परिजनों ने उनसे मुलाकात की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेबस पिता की गुहार, दुबई में करो तलाश, पाकिस्तानी युवक ने मेरी बेटी को लव जिहाद में फंसाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामला मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई में देरी की है। सरकार से अनुरोध है कि मामले की विस्तृत जांच कराकर युवती को बरामद कराने कराया जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed