फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The father wrote on Twitter that young man of Pakistan has trapped my daughter in love jihad

बेबस पिता की गुहार, दुबई में करो तलाश, पाकिस्तानी युवक ने मेरी बेटी को लव जिहाद में फंसाया

Wed, 20 Nov 2019 02:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
The father wrote on Twitter that young man of Pakistan has trapped my daughter in love jihad
लाचार पिता ने ट्विटर पर लिखकर लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला

‘मैं एक 18 वर्षीय बेटी का लाचार पिता हूं। मेरी मासूम बेटी को लव जिहाद के जाल में फंसा लिया गया है। वह लड़का पाकिस्तान से है, जो मेरी बेटी से पिछले कुछ समय से रोमियो बनकर बात कर रहा था। मेरी बेटी को बहला फुसलाकर दुबई ले गया है। न जाने मेरी बेटी किस हाल में होगी’।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा निवासी एक व्यापारी पिता ने पीएमओ, विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री यूपी को यह ट्वीट कर बेटी को दुबई से बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ट्वीट के बाद दुबई स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने युवती के पिता को कॉल करके पूरे प्रकरण की जानकारी मांगी है। आश्वासन दिया कि जैसे ही भारत से रिपोर्ट मिलेगी, जांच एजेंसी आगे की प्रक्रिया के लिए त्वरित कार्रवाई करेगी। दूतावास के अधिकारियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम मुख्यालय से भी रिपोर्ट मांगने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव जेहाद को लेकर घंटों बखेड़ा, कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी आए 'प्रेमी जोड़े' को पकड़ा

ट्विटर पर लगातार गुहार

युवती के पिता ने मंगलवार को बताया कि बेटी की बरामदगी के लिए कंकरखेड़ा पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मैंने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इसके लिए मैंने ट्विटर एकाउंट खोला। 18  नवंबर की रात्रि को कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया (सीजीआई) दुबई की तरफ से युवती के पिता को ट्वीट करके कहा गया कि हमारी आपके परिवार से बात हुई है।

आपकी बेटी को ढूंढने के लिए हमने दुबई की एजेंसियों से बात की है। लेकिन किसी संपर्क नंबर या पते के बगैर सूचना मिलना काफी कठिन रहेगा। हम हरसंभव प्रयास करेंगे। जिस पर युवती के पिता द्वारा बताया गया कि हमारे पास लड़की का कोई संपर्क नंबर नहीं है क्योंकि वह दुबई चली गई है। लेकिन हम आपको लड़के की इंस्टा और एफबी आईडी दे सकते हैं। इस पर सीजीआई की तरफ से लड़के की इंस्टा और एफबी आईडी मांगी गई।

यह भी पढ़ें: जबरन 'लव जिहाद' का शिकार बनीं छात्रा ने बयां किया दर्द, थाने में दी थी यातनाएं

गृहमंत्री से मिलेंगे परिजन

व्यापारी द्वारा बेटी की बरामदगी के लिए लगातार ट्वीट किया जा रहा है। इसे 2500 से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। ट्विटर पर इसको लेकर अलग-अलग रिप्लाई और कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ ने जहां नसीहत दी है तो अधिकांश ने इस घड़ी में पीड़ित पिता का साथ देने की बात कही है।

यह था मामला
परिजनों के अनुसार यह युवती फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नदीम नाम के युवक से जुड़ी थी। चार नवंबर को युवती का पासपोर्ट बना था। आठ नवंबर की सुबह युवती पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाणपत्र और सात हजार रुपये के साथ लापता हो गई थी। 10 नवंबर को युवती के पिता की गुहार पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने हस्तक्षेप किया था तो मेरठ पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली से संपर्क किया था। 15 नवंबर को एफआरआरओ ने रिपोर्ट दी थी कि आठ नवंबर की रात्रि ही युवती दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई पहुंची थी। आरोपी नदीम पाकिस्तान का बताया गया, जो दुबई के एक पांच सितारा होटल में मैनेजर बताया गया। नदीम ने अपने एफबी एकाउंट पर आई लव पाकिस्तान भी लिखा हुआ था।

युवती के परिवार का दस दिन से बुरा हाल है। परिजन केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने बातचीत में कहा कि सांसद राजेंद्र अग्रवाल के माध्यम से वह विदेश और गृहमंत्री से मिलेंगे, जिससे हमारी बेटी को दुबई से लाया जा सके। 

मेरठ पुलिस की नहीं टूट रही नींद
यह पूरा प्रकरण विदेश मंत्रालय और दुबई स्थित भारतीय दूतावास तक पहुंच गया है। लेकिन मेरठ पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। पुलिस की जांच गुमशुदगी तक ही टिकी है। कंकरखेड़ा पुलिस का मंगलवार को भी यही कहना था कि एसएसपी के माध्यम से गृहमंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। जिसके बाद दुबई में भारतीय दूतावास को जानकारी दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed