फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP raised demand for building logistics hub in Meerut

Meerut News: सांसद ने मेरठ में लॉजिस्टिक हब बनाने की मांग उठाई

Sat, 30 Nov 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
MP raised demand for building logistics hub in Meerut
मेरठ। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मेरठ में मालगाड़ियों से माल की लोडिंग अनलोडिंग की सुविधा देने के लिए डीएफसी लॉजिस्टिक हब बनाने की मांग की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्होंने बताया कि मेरठ में चीनी, सीमेंट, कोयला, खाद आदि के रैक आते हैं। ऐसे में यहां लॉजिस्टिक हब होना चाहिए। बागपत और मेरठ में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्र में इंटीग्रेटिड फैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी विकसित करने की भी मांग की। रेल मंत्री ने आसश्वासन दिया कि इसको लेकर भूमि चिन्हित की जा रही है। प्रस्ताव बनावाया जा रहा है।
विज्ञापन


मालगाड़ियों के लिए पंजाब के लुधियाना से लेकर पश्चिम बंगाल के आनपुनी तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। 1839 किलोमीटर लंबा डीएफसी बागपत और मेरठ से गुजरता है। मेरठ में न्यू खरखौदा, न्यू परतापुर, न्यू मेरठ कैंट, न्यू दौराला आदि स्टेशन बनाए गए हैं। यहां से डीएफसी पर रोजाना 35-40 मालगाड़ियां गुजरती हैं। डीएफसी के मेरठ के स्टेशनों पर माल गाड़ियों के रुकने और चलने की सुविधा है लेकिन यहां से माल की लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि परतापुर में नमो भारत का स्टेशन है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे है। ऐसे में यहां पर विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां लॉजिस्टिक हब होना चाहिए। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस संबंध में डीएफसी के अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा बागपत और मेरठ में ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्र में इंटीग्रेटिड फैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रियल टाउनशिप भी विकसित करने की मांग की। इससे पहले भी डॉ. राजकुमार सांगवान ने रेल मंत्री से इन प्रोजेक्ट को लेकर मुलाकात की थी। सांसद डॉ. सांगवान ने रेल मंत्री को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की समाज में जन जागृति को लेकर लिखी गईं पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed