{"_id":"6727fa34a69e7639470affe4","slug":"mp-laid-the-foundation-stone-of-the-stadium-in-bhadaura-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105815-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भदौड़ा में सांसद ने किया स्टेडियम का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भदौड़ा में सांसद ने किया स्टेडियम का शिलान्यास
विज्ञापन
रोहटा। भदौड़ा गांव में रविवार को बागपत के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने भूमि का हवन-पूजन करते हुए स्टेडियम के निर्माण की शुरुआत कराई। ग्राम प्रधान पति मंगल सैन ने बताया कि गांव में क्षेत्र के युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निर्माण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।
ग्राम पंचायत की भूमि पर भव्य स्टेडियम बनाने के लिए रविवार को हवन-पूजन के बाद निर्माण कार्य का शिलान्यास बागपत लोकसभा के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पूजा पाठ कर किया। सांसद ने कहा कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं के लिए खेलों की तैयारी के लिए सुविधा मिलेगी। स्टेडियम से क्षेत्र के युवाओं की तरक्की, नए रोजगार का सृजन और आयाम स्थापित होंगे। विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी स्टेडियम का निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र के युवाओं में जोश और जज्बे को धन्यवाद किया।
इस मौके पर सुनील रोहटा, ग्राम प्रधान पति मंगल सैन, कृष्णपाल प्रधान, गुड्डू मलिक, हरीश मलिक, अनिल मलिक, मौजपाल मलिक, नरेश चौधरी, भोपाल चिंदौड़ी, सुरेंद्र मेजर, रविंद्र मलिक, सत्य प्रकाश मौजूद रहे।