फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MP asked questions regarding power generation capacity and cost

बिजली उत्पादन क्षमता और लागत के संबंध में सांसद ने पूछे सवाल

Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 01 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
MP asked questions regarding power generation capacity and cost
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने बिजली उत्पादन, लागत, कोयला आयात के प्रभाव और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के संबंध में संसद में प्रश्न पूछा।
विज्ञापन

संसदीय कार्य प्रभारी विपिन जैन ने बताया कि सांसद की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब का केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने दिया। जवाब में बताया कि मार्च 2014 में देश की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 2,48,554 मेगावाट थी, जो जून 2025 तक बढ़कर 4,84,819 मेगावाट हो गई है। इसमें कोयला आधारित तापीय बिजली की क्षमता 1,39,663 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 2,42,040 मेगावाट और नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता 75,519 मेगावाट से बढ़कर 2,33,999 मेगावाट हो गई है।

उन्होंने बताया कि आज देश में एक कोने से दूसरे कोने तक 1,18,740 मेगावाट बिजली स्थानांतरित करने की क्षमता है। अक्टूबर 2024 से कोयले के मिश्रण की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे घरेलू कोयले की आपूर्ति से लागत को संतुलित किया जा रहा है। इसके चलते 2022-23 और 2023-24 के बीच औसत बिजली खरीद लागत में 5 पैसे की गिरावट आई है। उत्पादन लागत घटाने के लिए भी सरकार ने कई और कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed