{"_id":"6a416009f4d5c4d09c08d15e","slug":"mp-arun-govil-met-the-family-of-the-deceased-relatives-demanded-the-use-of-a-bulldozer-meerut-news-c-72-1-mct1011-155392-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मृतक के परिवार से मिले सांसद अरुण गोविल, परिजनों ने की बुलडोजर चलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मृतक के परिवार से मिले सांसद अरुण गोविल, परिजनों ने की बुलडोजर चलवाने की मांग
विज्ञापन
- 22 जून को लाला मोहम्मदपुर के खाली मैदान में पड़ा मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। न्यू गोविंदपुरी निवासी विपिन (35) का शव 22 जून की सुबह लाला मोहम्मदपुर गांव के खाली पड़े मैदान में पड़ा मिला था। युवक की उसके दोस्त तालिब ने शराब के नशे में ईंट से कूंचकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी तालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को भाजपा सांसद अरुण गोविल मृतक के परिवार से मिले। पीड़ित परिवार ने सांसद से आरोपी के घर बुलडोजर चलवाने की मांग की। पीड़ित परिवार के अनुसार हत्या में अन्य लोग भी शामिल हैं। सांसद ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया और मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।
अबंडेकर रोड स्थित न्यू गोविंदपुरी निवासी सुगम ने कंकरखेड़ा थाने पर अपने भाई की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसके भाई विपिन मजदूरी करते थे। विपिन 21 जून को मजदूरी कर शाम के समय घर आ गया था। शाम के समय वह बाइक से थोड़ी देर में आने के बात कहकर घर से गया था। 22 जून को उसका शव लाला मोहम्मदपुर गांव के खाली मैदान पड़ा मिला था। एसपी सिटी कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --