{"_id":"6a70c718fc0b65fe680d059b","slug":"motorcyclist-molests-woman-out-for-a-morning-walk-meerut-news-c-72-1-mct1011-157269-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
पीटीएस प्रथम गेट के पास हुई घटना, पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ 31 जुलाई की सुबह बाइक सवार द्वारा सरेराह छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शास्त्रीनगर क्षेत्र के एक इलाके निवासी पीड़ित महिला ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे वह अपनी एक सहेली के साथ पीटीएस क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। दोनों पीटीएस के पास से होते हुए एल-ब्लॉक से काजीपुर की ओर जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही वे पीटीएस के गेट के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक बाइक सवार ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया।सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
-- -- -- -- -