{"_id":"6aa57ff01b337e80c7084e7d","slug":"motor-stolen-from-farmers-tubewell-in-naidu-loss-worth-thousands-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113434-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नैडू में किसान के नलकूप से मोटर चोरी, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नैडू में किसान के नलकूप से मोटर चोरी, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
फलावदा। गांव नैडू के जंगल में शुक्रवार रात चोरों ने किसान शिव कुमार सैनी के नलकूप से बिजली की मोटर चोरी कर ली, जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
चोरों ने नलकूप के कमरे की दीवार उखाड़कर मोटर चुराई। शनिवार सुबह किसान को खेत पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। शिव कुमार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने आसपास के अन्य किसानों के नलकूपों से भी मोटर चोरी का प्रयास किया। इस वारदात के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। सुरक्षा के मद्देनजर कई किसानों ने अपनी मोटरें खोलकर घर ले आए हैं। पीड़ित किसान शिव कुमार सैनी ने फलावदा थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -