{"_id":"5e6496fc8ebc3eeb6d20cb43","slug":"mother-suicide-after-murder-his-four-year-old-son-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत में चार माह के लाड़ले को गला दबाकर मौत की नींद सुलाया, फिर खुद फांसी पर झूल गई 'मां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत में चार माह के लाड़ले को गला दबाकर मौत की नींद सुलाया, फिर खुद फांसी पर झूल गई 'मां'
Sun, 08 Mar 2020 12:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को दिन निकलते ही गृह कलह के चलते बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पहले अपने चार माह के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गई। सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के जिवाना गुलियान गांव निवासी कमल की पत्नी डौली (25) ने रविवार सुबह अपने घर के कमरे में पहले बेटे की हत्या की और इसके बाद खुद ही पंखे पर लटककर जान दे दी। कमरा बंद देख परिवार ने डौली को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
खिड़की खोलकर अंदर देखा गया तो परिवार और पड़ोस के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। डौली और उसका पति कमल अकेले रहते थे। दोनों का परिवार से संपति के बंटवारे और अन्य मामलों को लेकर झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने चार माह के बेटे की हत्या कर आत्महत्या का कदम उठाया है। मृतक महिला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।