{"_id":"5a27dc8b4f1c1bc8678bfe3b","slug":"mother-son-dies-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मां-बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के बहादराबाद से दवाई लेकर लौट रहे कार सवार मां बेटे की हादसे में मौत हो गई। कार ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों उन्हें कार से निकालकर देवबंद अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार में मच गया। परिजन बगैर कार्रवाई के शवों को ले गए।
विज्ञापन
पढ़ें : मेरठ में 'बाबरी मस्जिद' के विवादित पोस्टर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर जिला शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के गांव गुराना निवासी सरदार अली का 48 वर्षीय पुत्र प्रवेज आलम अपनी माता 67 वर्षीय खुशनुमा को हरिद्वार के बहादराबाद से दवाई दिलाकर देवबंद-नानौता मार्ग से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार (संख्या यूपी 19 डी 1102) महेशपुर स्थित बिजली के ट्यूबवेल के पास पहुंची तो उनकी टक्कर सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्राली भी दुर्घटना के बाद सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटा तक भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण और राहगीरों ने दोनों घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद दोनों गंभीर घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि खबर मिलते ही टीम रवाना कर दी गई थी। परिजन दोनों शवों को बिना किसी कार्यवाही के लेकर गांव लौट गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/