फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Shakambhari Devi's birth anniversary celebrated with pomp

Meerut News: धूमधाम से मनाया मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव

Mon, 13 Jan 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mother Shakambhari Devi's birth anniversary celebrated with pomp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलेभर में मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। हवन और कन्याओं का पूजन विधि विधान से संपन्न हुए। भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार को मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना होगी
रविवार को शहर के शिवचौक पर उद्यमी जेके जैन के घेर में श्री जय हनुमान सेवा मंडल शामली की ओर से मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित सोमपाल शास्त्री ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया। मुख्य यजमान अरविंद संगल निवासी पानीपत मौजूद रहे। 101 कन्याओं का पूजन कर उपहार किए गए।
विज्ञापन

भंडारे में मानस संगल, कुशांक चौहान, विजय कौशिक, कथावाचक अरविंद दृष्टा, अरविंद संगल मौजूद रहे। श्री हनुमान धाम पर मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर सतीश चंद जैन, पत्नी नरेंद्री जैन, विपुल जैन, प्रियंका जैन यजमान के तौर पर मौजूद रहे। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कढ़ी चावल, हलुआ प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरण किया। दिल्ली रोड पर बलवा में घुघेवशर शिव मंदिर में मां शाकंभरी देवी सेवा संघ की ओर से मां शाकंभरी देवी का आठवां जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित सिचन शास्त्री, राजीव शास्त्री ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया गया। कथा वाचक अरविंद दृष्टा और सुखचैन वालिया ने सयुंक्त रूप से मां शाकंभरी देवी के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। इस मौके पर संजय धीमान, राकेश गर्ग, विशाल गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, राकेश अग्रवाल, गौरीलाल संगल, जयप्रकाश आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed