फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother of Udham Singh has appealed for protection to the officers at the SSP office in Meerut

यूपी: एसएसपी ऑफिस पहुंची उधम सिंह की मां, बोली- साहब, मेरे बेटे को एक मौका दे दो, अब नहीं करेगा अपराध

Mon, 12 Jul 2021 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Jul 2021 01:38 PM IST
सार

उधम सिंह की मां सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि साहब मेरे बेटे को एक मौका दे दो, अब वह कोई अपराध नहीं करेगा।

विज्ञापन
Mother of Udham Singh has appealed for protection to the officers at the SSP office in Meerut
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंची उधम सिंह की मां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दस साल बाद जेल से छूटे कुख्यात अपराधी उधम सिंह को जान का खतरा सता रहा है। पुलिस द्वारा उधम सिंह के जमानती को हिरासत में लेने के बाद परिवार में खलबली मची है। सोमवार को उसकी मां सुमित्रा देवी एसएसपी ऑफिस पहुंची और अधिकारियों से सामान्य जीवन जीने का मौका दिए जाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस पहुंची सुमित्रा देवी ने कहा कि उसका बेटा उधम सिंह 10 साल के बाद जमानत पर जेल से बाहर आया है। जेल से बाहर निकलते ही पुलिस एक बार फिर उसे जेल भेजने का षड्यंत्र रच रही है। उसके जमनातियों को घरों से उठा लिया गया है, जिससे वह भी बेहद डरा हुआ है। 
विज्ञापन


एसपी देहात केशव कुमार ने सुमित्रा देवी से कहा कि वह उधम सिंह को उनका नंबर देकर बात करा दें। डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर सुमित्रा देवी को दिया है। सुमित्रा देवा ने गुहार लगाई कि वह अपने बेटे की जिम्मेदारी लेती हैं। किसी भी तरह की वारदात न होने की वह जिम्मेदारी ले रही हैं। सुमित्रा ने उधम सिंह की जान को खतरा भी जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed