फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Mary Festival to be held at historic church on November 8-9

Meerut News: ऐतिहासिक चर्च पर 8-9 नवंबर को होगा माता मरियम महोत्सव

Fri, 24 Oct 2025 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mother Mary Festival to be held at historic church on November 8-9
चर्च प्रबंधन ने तहसील और पालिका प्रशासन से पर्याप्त व्यवस्था की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च पर कृपाओं की माता के पवित्र तीर्थस्थल पर इस वर्ष का वार्षिक उत्सव 8 और 9 नवंबर को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु माता मरियम की कृपा एवं आशीष प्राप्त करने के लिए सरधना पहुंचेंगे। मुख्य अतिथि झांसी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विल्फ्रेड मोरस होंगे। उत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रार्थनाएं, भजन-कीर्तन और तीर्थयात्रियों का भव्य जुलूस निकाला जाएगा।
चर्च प्रबंधन ने तहसील और नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराते हुए पर्याप्त व्यवस्था की मांग की है। पत्र में बताया कि रविवार 9 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे जुलूस चर्च से प्रारंभ होकर चर्च रोड से होते हुए सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज तक जाएगा। आयोजन समिति ने उपजिलाधिकारी से प्रशासनिक सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था, लाउडस्पीकर की अनुमति, सफाई, पेयजल, ट्रैफिक नियंत्रण और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

चर्च प्रबंधक फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि उत्सव के दौरान लगभग 50 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। प्रशासन से आग्रह किया कि विद्युत आपूर्ति, पुलिस बल, एनसीसी कैडेटों की सहायता और मेरठ से विशेष बसों की सुविधा भी सुनिश्चित की जाए। उत्सव के सफल संचालन के लिए स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed