{"_id":"6999cd19d6fdee0bfd02f329","slug":"mother-lost-her-life-trying-to-save-her-son-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111464-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बेटे को बचाने की कोशिश में मां ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बेटे को बचाने की कोशिश में मां ने गंवाई जान
Sat, 21 Feb 2026 08:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे पे बुबकपुर के पास सड़क हादसे में घायल बच्चा। संवाद
मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर गांव के पास टेंपो से गोवंश टकराने पर हुआ हादसा, मासूम गंभीर
-टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे मां-बेटे, मां को बस ने कुचला
-मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत, कुछ देर जाम रहा हाइवे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बबकपुर के पास शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मां ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश में जान गंवा दी। हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके चार माह के बेटे की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना निवासी कविता पत्नी गोवर्धन अपने मासूम बेटे और जीजा शुभम के साथ टेंपो से सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव जा रही थीं। जैसे ही टेंपो बुबकपुर गांव के पास पहुंचा, एक गोंवश टेंपो से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद कविता अपने चार माह के मासूम बेटे को संभालने और बचाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन इसी दौरान दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मासूम बच्चा टेंपो के पहिए की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया।।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सुचारू कराया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।