फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother Kushmanda destroys the sorrows of her devotees.

Meerut News: भक्तों के दुखों का नाश करती है मां कूष्मांडा

Thu, 25 Sep 2025 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:01 PM IST
सार

हस्तिनापुर के जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि माता की आराधना से भक्तों के दुख दूर होते हैं। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
Mother Kushmanda destroys the sorrows of her devotees.

विस्तार

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्रों के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान ने जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि सनातन धर्म में नवरात्रि के अवसर पर शक्ति की साधना का बहुत अधिक महत्व होता है। मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के इस रूप की आराधना करने से मां कूष्मांडा अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के साथ उनके सभी दुखों का नाश करती है।
विज्ञापन

आचार्य मुकेश शांडिल्य ने माता की कथा सुनाते हुए कहा कि देवी कूष्मांडा अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है और आदिशक्ति की आठ भुजाएं हैं। इनमें से सात हाथों में कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, कमंडल और कुछ शस्त्र जैसे धनुष, बाण, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। मान्यता है कि माता को कुम्हड़े की बलि बेहद प्रिय है। वहीं कुम्हड़े को संस्कृत में कूष्मांडा कहते हैं। इसके बाद महा आरती की गई। माता को हलवा, मीठा, दही का भोग लगाया गया। अमृत प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण सैनी विशु शर्मा, मोहित शर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला सीमा गुर्जर ज्योति शर्मा सीमा गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed