फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-in-law traveling with son-in-law on bike dies, son-in-law injured

Meerut News: बाइक पर दामाद के साथ जा रही सास की मौत, दामाद घायल

Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law traveling with son-in-law on bike dies, son-in-law injured
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत मार्ग पर सोमवार की सुबह कार ने बाइक सवार युवक और उसकी सास को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दामाद और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

बागपत के थाना बड़ौत के गांव बड़ौली निवासी सचिन पुत्र धर्मवीर सोमवार को अपनी बीमार सास विरजू पत्नी राजपाल निवासी दत्तनगर थाना पिलाना जिला बागपत को मेरठ स्थित एक चिकित्सक को दिखाने के लिए बाइक पर लेकर आ रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव बाफर के पास सामने से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सचिन और उसकी सास विरजू गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय विरजू की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, उपचार के दौरान सचिन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कार सवार दो लोगों को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed