फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mother-in-law asked daughter-in-law for roti; [latter] poisoned the cough syrup.

Meerut News: सास ने बहू से मांगी रोटी, कफ सीरप में जहर दिया

Mon, 29 Jun 2026 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law asked daughter-in-law for roti; [latter] poisoned the cough syrup.
- गंभीर हालत में वृद्धा को परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर में वृद्धा ने भूख लगने पर बहू से रोटी मांगी। बहू ने सास को भला बुरा कहा। वृद्धा ने बहू से खांसी की दवाई मांगी तो उसने उसमें जहर मिलाकर उसे पिला दिया। हालत बिगड़ने पर अवध हास्पिटल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने जहर से हालत बिगड़ने की बात कही तो परिजन चाैंक गए। परिजनों ने बहू के खिलाफ तहरीर दी है।
लोहियानगर निवासी जुल्फकार ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले किठौर के राधना निवासी फलक से हुई थी। शादी के बाद से ही सास-बहू की आपस में नहीं बनती थी। रविवार रात उसकी मां 60 वर्षीय सायरा को भूख लगी। उसने बहू से रोटी देने को कहा। आरोप है कि सायरा ने फलक से रोटी देने को कहा। इस दौरान बहस भी हो गई। सायरा ने रोटी खाने से इनकार कर दिया। उसने कुछ देर बाद फलक से खांसी की दवाई देने को कहा। आरोप है कि फलक ने दवाई में जहर मिलाकर सास सायरा को पिला दिया। इससे उसकी कुछ समय बाद तबीयत खराब हो गई। उसने शोर मचाया तो परिजन उसे लेकर लोहियानगर के अवध हास्पिटल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने सायरा का उपचार किया। परिजनों को बताया कि जहर से सायरा की हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने सायरा से पूरे मामले की जानकारी ली। सायरा ने पूरा किस्सा व फलक के दवाई देने की बात कही। जुल्फकार ने घर आकर फलक से बातचीत की तो दोनों में झगड़ा हुआ। फलक ने मायके फोन किया। उसके चाचा वसीम घर पहुंचे तथा फलक को साथ ले गए। परिजनों ने लोहिया नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article