{"_id":"6905f63b5bef0029da0a36cd","slug":"mother-ganga-is-the-soul-of-india-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110569-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भारत की आत्मा है गंगा मैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भारत की आत्मा है गंगा मैया
Sat, 01 Nov 2025 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
बाल भारती पब्लिक स्कूल में गंगा झांकी प्रस्तुत की गई। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में पतित पावनी गंगा जीवन का आधार विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने गंगा के धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर अपने गहन विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और जीवनरेखा हैं। उन्होंने गंगा के जल स्रोत, सिंचाई, आजीविका और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा हमारे देश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक हैं, यदि हम गंगा जी को अपनी मां मानते हैं तो हमें उनके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए।
साथ ही विद्यार्थियों ने वर्तमान में गंगा नदी को हो रहे प्रदूषण और पर्यावरणीय संकटों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी को इसके संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए आगे आने का संदेश दिया। विचार गोष्ठी में विदिशा, समृद्धि, अधिराज,अलवर, यातिका , धानी, पावनी, अवनी, योग्य, पूर्वी, तनिष्का, अलीशा आदि विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।