{"_id":"69601bdb1f6defcf840b878c","slug":"mother-died-they-took-away-my-sister-and-now-they-will-kill-us-too-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1076502-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां मर गई, बहन को उठा ले गए और अब हमें भी मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां मर गई, बहन को उठा ले गए और अब हमें भी मार देंगे
विज्ञापन
मेडिकल पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका महिला के परिजनों को सांत्वना देते सपा विधायक अतुल प्रधान।
सुनीता मर गई...यह सुनते ही एसडीएस अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वहां पर गम, दहशत और आक्रोश फूट पड़ा। अपनी मां को खो चुका बेटा मनदीप बोला कि मां मर गई, बहन को दबंग उठाकर ले गए और अब हमें भी मार देंगे। लोग आक्रोशित थे, तभी वहां मौजूद एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा- हम आपको पूरी सुरक्षा देंगे, यह मेरी जिम्मेदारी है। भाई ने गुहार लगाई की बहन को वापस दिला दो, दबंगों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए और एनकाउंटर की सजा दी जाए। मनदीप की बात सुनकर परिवार की महिलाएं रोने लगी। आक्रोश देखते अस्पताल को छावनी में पुलिस ने तब्दील कर लिया।
एसडीएस अस्पताल का गलियारा उस समय गम और दहशत की आवाजों से थर्रा उठा जब उपचार के दौरान घायल सुनीता की मौत की खबर आई। पत्नी के शव के पास खड़ा पति सतेंद्र व बेटा मनदीप इस कदर टूट गए कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। दोनों फूट-फूटकर रो रहे थे और उनकी सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। रोते-बिलखते बेटा मनदीप ने अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर अपना दर्द बयां किया। उसने कहा, मेरी मां इस दुनिया से चली गई, मेरी बहन को वे जबरन उठा ले गए। अब हमें भी अपनी जान का डर है। वे लोग हमें भी मार देंगे। मेरी बहन को वापस दिला दो साहब, उन दरिंदों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए, उन्हें एनकाउंटर की सजा मिलनी चाहिए। इन बातों को सुनकर वहां मौजूद परिवार की अन्य महिलाएं भी दहाड़ें मारकर रोने लगीं।
हम आपको पूरी सुरक्षा देंगे, यह मेरी जिम्मेदारी : एसपी देहात
जब पति सतेंद्र और बेटा मनदीप अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अधिकारियों के सामने बेसुध होने लगे तो एसपी देहात अभिजीत सिंह और एसडीएम सरधना उदित कुमार सेंगर ने उन्हें संभाला। एसपी ने बेहद भावुक होते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और कहा, सुरक्षा का जिम्मा मेरा है, हम आपको पूरी सुरक्षा देंगे। आप खुद को अकेला मत समझिए, परिवार की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ ऐसी मिसाल कायम करेगी जिसे वे ताउम्र याद रखेंगे। एसपी देहात ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा और कानून के दायरे में रहकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।