यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौके पर ही मौत, बेटे की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मा- बेटे को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में गांधी बाग के नजदीक शाम के समय एक मां और बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की रहने वाली है। वह बाइक पर अपने बेटे के साथ किसी रिश्तेदारी में जा रही थी कि बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार हुए ट्रक चालक की तलाश कर रही है। उधर महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/