{"_id":"6a8881a8fe1b3d4f0e0b424c","slug":"mother-and-son-assaulted-in-dispute-over-child-nearly-getting-hit-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113355-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चे को साइड मारने के विवाद में मां-बेटे से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चे को साइड मारने के विवाद में मां-बेटे से मारपीट
विज्ञापन
- कार से टक्कर मारकर महिला को किया घायल, चार युवकों पर आरोप, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया के पास स्थित द्वारिकाधाम कॉलोनी में शुक्रवार को बच्चे को साइड मारने को लेकर हुए विवाद में कार सवार युवकों ने एक युवक और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने महिला को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल महिला को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
द्वारिकाधाम कॉलोनी निवासी दीपक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कॉलोनी निवासी मनमोहन का छह वर्षीय बेटा कुणाल शुक्रवार को रास्ते से जा रहा था। कार सवार रचित, सागर और दो अज्ञात युवकों ने बच्चे को साइड मार दी। दीपक ने कार सवारों से कॉलोनी में वाहन धीमी गति से चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर सुनकर दीपक की मां अनुराधा चौधरी बीच-बचाव कराने पहुंची। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
दीपक ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पीड़ित ने कार सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी दौराला शिव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।