मेरठ। योग विज्ञान संस्थान की ओर से सरदार पटेल इंटर कॉलेज में लगाए गए शिविर समापन हो गया। संचालन जिला प्रधान डॉक्टर बीके गुप्ता ने किया। शिविर में सर्वाइकल, मधुमेह, जोड़ों के दर्द, मोटापा दूर करने के लिए सूर्य नमस्कार कराया। इसके साथ ही ताड़ासन, नावासन, कोनासन, पवनमुक्तासन, मकरासन, अनुलोम विलोम, अग्निसार, कपालभांति का अभ्यास प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने कराया। इस दौरान अहमदाबाद में हुई दुर्घटना पर शोक भी जताया गया। इस अवसर पर अनिल मित्तल, अनीता राना, पवन गोयल, अमित बंसल, मनोज कश्यप, अनु गोयल, विश्वनाथ शर्मा आदि रहे। ब्यूरो

योग शिविर में साधक। संवाद- फोटो : mrt