फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Morning processions were held, and homage was paid to the Sahibzadas.

Meerut News: प्रभात फेरियां निकालीं, साहिबजादों को नमन किया

Sun, 28 Dec 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Morning processions were held, and homage was paid to the Sahibzadas.
अमर उजाला....वीर बाल दिवस के मौके पर गुरुद्वारागुरूनानक नगर, दिल्ली रोड में बच्चों के द्वारा स - फोटो : mrt
मेरठ। शहर में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को प्रभात फेरियां निकालने के साथ ही गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। शास्त्रीनगर, लेखानगर और गुरुनानक नगर गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम केंद्रीय सिख संस्था की ओर से गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा थापरनगर में हुआ। सुबह अलौकिक प्रभात फेरी निकाली गई। यह गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सोतीगंज, पत्ता मोहल्ला, दालमंडी, रोडवेज, थापरनगर गली नंबर सात से होकर वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में सबसे आगे पंच निशान लेकर पांच गुरु के निहंग चल रहे थे। कीर्तन जत्थे में हरविंदर सिंह पूनीत, जसप्रीत सिंह, भूपेंद्र कौर, रविंदर कौर रहीं। रात्रि में गुरुद्वारा साहिब में शहीदी समारोह हुआ। इस दौरान गुरुवाणी कीर्तन किया गया। अन्य जत्थों के साथ ही जालंधर से आए बीबी नवजोत कौर ने शबद गायन किया। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने साहिबजादों के बलिदान के बारे में बताया। इस अवसर पर रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरमुख सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लेखानगर गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब में गुरु दरबार सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुविंदर सिंह ने रहिरास साहिब का पाठ उच्चारण किया। दमदमी टकसाल से आए हरनीत सिंह नीत ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। अमरोहा से आए शहीद बाबा दीप सिंह गदका दल ने करतब दिखाकर समूह संगत का मनमोह लिया। अंत में गुरु के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अजय, संदीप, अमरजीत सिंह सहित अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed