फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More traffic at Paratapur Interchange, will not be able to work at night

Delhi Meerut Express wayपरतापुर इंटरचेंज पर ट्रैफिक अधिक, रात में नहीं हो सकेगा काम

Tue, 29 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
More traffic at Paratapur Interchange, will not be able to work at night
माई सिटी रिपोर्टर।
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को पूरा करने में मात्र तीन महीने का समय बचा है। इसके बाद भी अभी कार्य की रफ्तार तेज नहीं है। वहीं, एनएचएआई ने परतापुर इंटरचेंज पर ट्रैफिक होने का हवाला देते हुए रात में कार्य न करने से मना कर दिया है। ऐसे में रात में सिर्फ ग्रीनफील्ड की तरफ कार्य किया जाएगा।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के मुख्य केंद्र परतापुर इंटरचेंज पर अभी अगर दिन-रात भी कार्य किया जाए तो दिसंबर-2020 तक कार्य पूरा किया जाना मुश्किल है। अभी यहां पर तीन अंडरपास, एक गोलचक्कर, फ्लाईओवर को रेलवे ओवरब्रिज से जोड़ने की प्रक्रिया पूरा करने का काम बाकी है। इसके बाद भी यहां रात में काम शुरू होना तो दूर दिन के समय भी उतने श्रमिक नजर नहीं आते जितने कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए दिखने चाहिए।
विज्ञापन

मिट्टी न मिलने से होने लगी दिक्कतें
वहीं, दूसरी ओर अब मिट्टी न मिलने के कारण दिक्कतें आनी शुरू हो गई है। अभी काफी मात्रा में मिट्टी की जरूरत है। एक फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए मिट्टी की लेवलिंग की जानी है। सोमवार को परतापुर इंटरचेंज पर ओवरब्रिज पर लिंटर डालने का कार्य किया गया, लेकिन मिट्टी न मिलने के कारण अंडरपासों के बीच मिट्टी भराव में दिक्कतें आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सकी एनएचएआई चैयरमेन से मुलाकात
वहीं, किसान कल्याण समिति के बैनर तले गाजियाबाद इलाके के मुरादाबाद गांव में चल रहे धरने को भी अनिश्चितकालीन समय के लिए चलाया जाएगा। सोमवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल बागपत सांसद सत्यपाल सिंह के दिल्ली आवास पर पहुंचा। वहां से सांसद के साथ एनएचएआई चेयरमैन से मिलने पहुंचा। किसान कल्याण समिति के प्रवक्ता सतीश राठी ने बताया कि कार्यालय में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद एनएचएआई चेयरमैन से वार्ता नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed