फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   more than twenty Lakh recovered from two boys in Meerut, police started in investigation

यूपी: दस खातों में जमा कराने थे सऊदी से आए 23 लाख रुपये, मेरठ से दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Wed, 05 Feb 2020 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 05 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
more than twenty Lakh recovered from two boys in Meerut, police started in investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों से 23 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में युवक सही जानकारी नहीं दे पाए। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों ने बैंक में रुपये जमा कराने की बात कही।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि 23 लाख की रकम सऊदी से आई थी। दोनों आरोपी मेरठ के गढ़ रोड़ स्थित यूनियन बैंक में ये रकम जमा कराने पहुंचे थे जहां पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

गढ़ रोड स्थित यूनियन बैंक में 23 लाख की नकदी जमा कराने आए दिलनवाज और सोहेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि यह रकम सऊदी से आई है, जिसे 10 खातों में डलवाना था। 

दोनों ने बताया कि उन्हें यह रकम सहारनपुर के देवबंद के पास वासिद ने दी थी। वे चार खातों में एक-एक लाख रुपये जमा करा चुके हैं। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है कि इन खातों में रकम किस उददेश्य से डाली जा रही थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed