फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than six lakh people have registered for the electricity bill relief scheme.

Meerut News: बिजली बिल राहत योजना में छह लाख से अधिक ने कराया पंजीकरण

Sat, 14 Feb 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
More than six lakh people have registered for the electricity bill relief scheme.
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 15 जिलों में बिजली बिल राहत योजना 2025-26 में छह लाख 11 हजार 36 उपभाेक्ताओं ने पंजीकरण कराकर अपना बिजली बिल कम कराया है। इससे उपभोक्ताओं को ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट मिली है। तीसरे चरण में मूल बकाए पर 15 प्रतिशत की छूट, विद्युत चोरी के मामलों में 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के निर्देशन में 390878 उपभोक्ताओं ने पूर्ण भुगतान कर दिया है। उपभोक्ताओं को अभी तक 547.97 करोड़ रुपये की छूट प्रदान की गई है। योजना का तीसरा चरण 28 फरवरी तक चलेगा। मुरादाबाद जोन के अन्तर्गत 137199 उपभोक्ताओं द्वारा योजना में पंजीकरण कराया गया है। 90.58 करोड़ रुपये की छूट ली है। गजरौला जोन में 109001 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 79.66 करोड़ रुपये की छूट ली है।
विज्ञापन

बुलन्दशहर जोन में 91944 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 66.83 करोड़ रुपये की छूट ली गई है। सहारनपुर जोन में 82970 लोगों ने पंजीकरण कराकर 128.48 करोड़ रुपये की छूट ली है। मुजफ्फरनगर जोन में 74825 ने पंजीकरण कराकर 69.99 करोड़ रुपये की छूट पाई है। मेरठ जोन 2 में 60129 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर 41.28 करोड़ रुपये की छूट प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed