{"_id":"655a04d0f11b60b24408bdb8","slug":"more-than-five-hundred-pigeons-will-fight-in-the-sky-of-meerut-for-one-kg-of-sweets-takes-special-diet-2023-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनोखी प्रतियोगिता: एक किलो मिठाई के लिए आसमान में भिड़ेंगे दिल्ली और मेरठ के 542 कबूतर, लाखों की ले रहे डाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखी प्रतियोगिता: एक किलो मिठाई के लिए आसमान में भिड़ेंगे दिल्ली और मेरठ के 542 कबूतर, लाखों की ले रहे डाइट
Sun, 19 Nov 2023 06:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:30 PM IST
सार
मेरठ के आसमान में कल पांच सौ से भी ज्यादा कबूतर उड़ान भरेंगे और वह भी केवल एक किलो मिठाई के लिए। उड़ाने के लिए इन कबूतरों को विशेष डाइट दी जा रही है।
विज्ञापन
कबूतर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोमवार यानी 20 नवंबर को दिल्ली और मेरठ के कबूतरबाजों के बीच एक बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें दोनों ही टीमों के 271-271 कबूतर हापुड़ रोड के इम्लियान मोहल्ले में उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
मेरठ के खलीफा हाजी राशिद ने बताया कि दूसरी टीम में दिल्ली की जहांगीरपुरी के रहने वाले नीटा उस्ताद के कबूतर शामिल होंगे। दोनों तरफ से मद्रासी और पंजाबी नस्ल के 542 कबूतर उड़ेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
खास बात यह है कि कबूतरबाजी की यह प्रतियोगिता मात्र एक किलो मिठाई के लिए आयोजित की जा रही है। हाजी राशिद ने बताया कि इन कबूतरों को पिछले छह महीनों से इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। इन्हें बादाम-पिस्ता और जड़ी बूटियों की डाइट दी जा रही है। कबूतरों की डाइट में ही अब तक लाखों रुपए का खर्च हो चुका है।