फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than copy written on hand and foot, six girls caught

हाथ और पैर पर लिख दिए कॉपी से भी ज्यादा सवाल, छह छात्राएं पकड़ी

Sun, 13 Sep 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
More than copy written on hand and foot, six girls caught
हाथ और पैर पर लिख दिए कॉपी से भी ज्यादा सवाल, छह छात्राएं पकड़ी
विज्ञापन

- सीसीएसयू की परीक्षा में बुलंदशहर के आईपी कॉलेज और एनआरईसी खुर्जा केंद्र पर दे रहीं थी परीक्षा
मेरठ। आमतौर पर छात्र-छात्राएं कॉपी के पेज पर सवाल लिखकर नकल करते हैं। शनिवार को सीसीएसयू की परीक्षा में जो मामला सामने आया है उसको देखकर फ्लाइंग स्कवायड टीम भी हैरान रह गई है। छात्राओं ने अपनी हथेली बाजू पैर और तलवों को नकल की किताब बना लिया। सैकड़ों सवाल पैर पर लिख डाले। बहुविकल्पीय परीक्षा में भी ऐसी नकल देखकर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी हैरान रह गई। सवाल ऐसे लिखे गए हैं कि छात्राओं ने खुद ही नहीं दूसरे की मदद से इनको अपने हाथ और पैर पर लिखवाया होगा।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा में नकलचियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को परीक्षा में बुलंदशहर के आईपी कॉलेज केंद्र पर चार और एनआरईसी खुर्जा केंद्र पर दो छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गई हैं। सभी के खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई है। कॉलेजों में एक सितंबर से वार्षिक, सेमेस्टर में प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला द्वारा दिए गए हैं। विवि द्वारा नियुक्त केंद्रीय सचल दस्ते के संयोजक प्रो. शिवराज सिंह व सदस्य डॉ. राजीव कौशिक एवं डॉ. एनपी सिंह निर्देशन में पांच उड़नदस्ते पूरे परिक्षेत्र में छापामारी कर रहे हैं। शनिवार को बुलंदशहर के आईपी कॉलेज में डॉ. विवेकानंद और डॉ रंजना के सचल दस्ते ने चार छात्राओं को बीकॉम के पेपर में नकल करते हुए पकड़ लिया। इन्होंने हाथ और पैर पर सवाल लिखे थे। टीम ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएफएम की श्रेणी में डाल दिया है। दो छात्राएं हिंदी के पेपर में एनआरईसी कॉलेज केंद्र पर पकड़ी गई हैं। एडेड कॉलेज में ही इस तरह नकल किए जाने की पूरी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण को दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रूपनारायण का कहना है कि लगातार नकल को लेकर चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed