{"_id":"6a09d2c0173fb2fe880f2e8b","slug":"more-than-50-kg-of-plastic-was-found-meerut-news-c-72-1-mct1005-153425-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 50 किलो से अधिक प्लास्टिक किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 50 किलो से अधिक प्लास्टिक किया साफ
विज्ञापन
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने रविवार को सूरजकुंड पार्क में स्वच्छता अभियान स्वच्छ वार के रूप में मनाया गया। जिसमें 50 किलो से अधिक प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया गया। क्लब सदस्यों ने पार्क से बोतल, चिप्स के पैकेट और प्लास्टिक ढक्कन जैसे कचरे को साफ किया। इस दौरान पार्क में आए लोगों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि पृथ्वी को प्लास्टिक के बोझ से बचाने के लिए जागरूक नागरिक के रूप में प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा। उन्होंने जल संरक्षण, पौधारोपण और सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग के लिए भी लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया। एकत्रित प्लास्टिक कूड़े को रिसाइक्लिंग हेतु नगर निगम मेरठ को सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सचिन यादव ने किया। स्वच्छता अभियान में उत्कर्ष, लक्ष्य निचंत, गोविंद शर्मा, सार्थक, सौरभ गुप्ता, यशिका आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --