फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than 20 deaths in 15 days due to fever in Sakuti

सकौती में बुखार से 15 दिन में 20 से अधिक मौत

Thu, 06 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
More than 20 deaths in 15 days due to fever in Sakuti
सकौती में बुखार का कहर
विज्ञापन

- 15 दिन में 20 से अधिक मौत, ग्रामीणों ने गांव को सैनिटाइज न कराने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सकौती में इन दिनों बुखार ने पूरी तरह पैर पसार लिए हैं। अधिकतर ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। पिछले 15 दिनों में 20 से अधिक मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने ग्रामीणों में ओर दहशत पैदा कर दी है। आरोप है कि सरकार के आदेश के बावजूद प्रशासन गांवों को सैनिटाइज नहीं करा रहा है। इसके अलावा लोईया, लावड़, समौली आदि गांव में भी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
सकौती निवासी मुनव्वर बुखार से पीड़ित था। उसकी बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा पत्नी शाहजहां व माता भी बुखार से पीड़ित थी। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस परिवार के अलावा गांव के नीरज, संतरा, रेखा, पूर्व प्रधान राजेंद्र की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव निवासी दूधिया किरणपाल की भी बुखार के चलते मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकांश ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। न तो स्वास्थ्य विभाग गांव में कैंप लगा रहा है और न ही प्रशासन गांव को सैनिटाइज करा रहा है। जिस कारण ग्रामीणों की मौत का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed