फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   More than 150 Hindu conferences will be held in Meerut metropolis in the centenary year

Meerut News: शताब्दी वर्ष में मेरठ महानगर में होंगे 150 से अधिक हिंदू सम्मेलन

Mon, 12 Jan 2026 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
More than 150 Hindu conferences will be held in Meerut metropolis in the centenary year
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में 11 जनवरी से हिंदू सम्मेलन शुरू हो गए हैं। मेरठ पूर्वी और पश्चिमी महानगर की 232 बस्तियों में 150 से अधिक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। मेरठ महानगर में हिंदू सम्मेलन की शुरूआत हो गई है। 2025 में विजयदशमी से आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम शुरू हुए हैं। ये कार्यक्रम 2026 में विजयदशमी तक चलेंगे। अभी तक आरएसएस के स्वयंसेवकों के पथ संचलन का आयोजन किया गया है। एक से 30 नवंबर तक घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने प्रत्येक परिवार में जाकर संघ गाथा नाम की पुस्तिका का वितरण किया। अब मेरठ प्रांत के तहत 11 जनवरी से 16 फरवरी तक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। ये हिंदू सम्मेलन बस्ती स्तर पर किए जा रहे हैं। सम्मेलनों में वक्ता के रूप में साधु-संन्यासियों व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed