{"_id":"6544040994349d7dbd0c7727","slug":"more-than-100-cctv-cameras-searched-miscreants-spotted-meerut-news-c-14-1-mrt1006-375856-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नजर आए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नजर आए बदमाश
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर न्यूराे सर्जन विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर बुधवार शाम को हुई लूट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस की तीन टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें बदमाश नजर आ रहे हैं। वहीं, चिकित्सक के क्लीनिक के पास पुलिस पिकेट लगा दी गई है।
नौचंदी थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर न्यूरो सर्जन डॉ. विकुल कुमार त्यागी के क्लीनिक पर बुधवार को दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 40 हजार की लूट को अंजाम दिया था। लूट के बाद दोनों बदमाशों को सब्जी वाले ने पकड़ने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करके फरार हो गए थे। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने लूट के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। एसपी सिटी ने एसओजी को टीम को भी लगाया है। बृहस्पतिवार को बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके अलावा शहर में 100 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज देखी गई। बदमाश कई जगहों पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर ली है। दो टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। चिकित्सक के क्लीनिक के पास नौचंदी थाने की एक पिकेट लगा दी गई है। चिकित्सक अभी तक खौफ में हैं। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसएसपी साहब! ऐसी घटनाएं होंगी तो डॉक्टर कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे
बृहस्पतिवार शाम आईएमए के चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी रोहित सजवाण से उनके आवास पर मिला। उन्होंने कहा कि एसएसपी साहब! ऐसी घटनाएं होंगी तो डॉक्टर कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। हमारे क्लीनिक पर तो कोई भी मरीज बनकर आ सकता है और वारदात कर सकता है। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक एसएसपी ने उनसे कहा कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। डॉ. त्यागी को सुरक्षा दे दी गई है। चिकित्सकों की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर है। एसएसपी से मिलने से पहले आईएमए हॉल में चिकित्सकों ने इस संबंध में बैठक की। चिकित्सकों में घटना को लेकर रोष है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता भी है। एसएसपी से मिलने वालों में आईएमए सचिव डॉ आलोक अग्रवाल, नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. मेधावी तोमर, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. जेवी चिकारा, मीनल गर्ग, डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. शिशिर जैन और डॉ. विकुल त्यागी आदि रहे।