{"_id":"66eb8831e6e20d14e409e927","slug":"monu-accused-in-constable-recruitment-paper-leak-case-arrested-meerut-news-c-72-1-smrt1021-121441-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिपाही भर्ती पेपर लीक केस का आरोपी मोनू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिपाही भर्ती पेपर लीक केस का आरोपी मोनू गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी कंकरखेड़ा के दायमपुर निवासी मोनू उर्फ संदीप कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल से पेपर की उत्तर कुंजी कई लोगों के मोबाइल तक पहुंची थी। इस मामले में कंकरखेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा समेत 22 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुआ था। पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया था। जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने 5 मार्च 2024 दीपू उर्फ दीपक निवासी दोपहिया रोड पठानपुरा थाना कंकरखेड़ा मेरठ, बिट्टू निवासी ग्राम अलीपुर थाना सरधना मेरठ, प्रवीण निवासी नंगला ताशी, थाना कंकरखेड़ा मेरठ, रोहित उर्फ ललित निवासी गोलाबढ़ थाना टीपी नगर मेरठ, नवीन कुमार शोभापुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ, साहिल निवासी शोभापुर थाना कंकरखेडा मेरठ को प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार किया था।
12 मार्च को महेंद्र निवासी बराह खुर्द थाना कोतवाली जींद जनपद जींद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया था। 14 मार्च को पूरी घटना का खुलासा करते हुए अभिषेक कुमार शुक्ला निवासी विक्रमपुर थाना सराय ममरेज प्रयागराज, शिवम गिरि निवासी ग्राम रमगढ़वा गोनौरा, थाना जिगना मिर्जापुर, रोहित कुमार पांडेय निवासी ग्राम खेमापुर थाना कोईरोना जनपद भदोई को प्रश्न-पत्र सहित पकड़ा गया था। 21 मार्च को सतीश धनखड़ को प्रश्न पत्र व उत्तर कुंजी के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
3 अप्रैल को मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा को पकड़ा था। 10 अप्रैल को रवि अत्री पुत्र गोरख सिंह निवासी ग्राम नीमका थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर को प्रश्न पत्र सहित एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 18 अप्रैल को अजीत कुमार उर्फ अजीत चौहान निवासी दुहावर बिदोरी थाना नवडिया जिला जौनपुर और अजय कुमार चौहान निवासी दुहावर बिदोरी थाना नवडिया जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
बागपत के विजय ने दी थी उत्तर कुंजी
इसके बाद दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर रहे विक्रम पहल को गिरफ्तार किया गया था। एएसपी एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोनू मूलरूप से बहसूमा क्षेत्र के सैफपुरी फिरोजपुर का रहने वाला है। फिलहाल दायमपुर में रह रहा है। मोनू ने पूछताछ में बताया कि प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी उसे विजय उर्फ नीटू पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बड़ौत जनपद बागपत से मिली थी। उसने साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर थाना कंकरखेडा को भेजी।
साहिल उत्तरकुंजी ने नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा को उसके मोबाइल पर भेजी। नवीन ने बिट्टू पुत्र दयाराम निवासी अलीपुर थाना सरधना और बिटटू ने प्रवीन पुत्र ओमपाल निवासी नंगला ताशी थाना कंकरखेडा के मोबाइल पर भेजा। प्रवीन ने डब्बू उर्फ जोयल पुत्र रामसिंह निवासी नंगला ताशी थाना कंकरखेडा को भेजी। आरोपी को कंकरखेड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-- --