{"_id":"5d1bb7c68ebc3e3cf8600648","slug":"monsoon-to-come-on-4th-july-meerut-will-remain-weak-modipuram-news-mrt4312895107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में मानूसन रहेगा कमजोर, अन्य जिलों में बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में मानूसन रहेगा कमजोर, अन्य जिलों में बरसेंगे बदरा
विज्ञापन
मेरठ.........तेज धूप और गरमी में बेगमपुल से गुजरते लोग।
मोदीपुरम। जुलाई शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक भी मानसून न आने से गर्मी ने चरम पर है। दिनभर उमस के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वेस्ट यूपी में आगामी 4 जुलाई से 7 जुलाई के बीच मानसून आने के आसार है, लेकिन मेरठ में हल्की बारिश होने की ही संभावना है। हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कर्मी दर्ज की गई, लेकिन उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम आद्रता 65 व न्यूनतम आद्रता 54 दर्ज की गई। हवा की अधिकतम रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा व न्यूनतम 4 किमी प्रतिघंटा रही।
मेरठ में हल्की बारिश के आसार
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 के बीच में मानसून आ सकता है। सहारनपुर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली व बिजनौर आदि जिलों में तेज बारिश के आसार है, जबकि मेरठ व बागपत में मानसून कमजोर रहेगा जिस कारण हल्की बारिश होने की संभावना है।
4-5 जुलाई को आंधी के साथ 2 से 4 एमएम बारिश हो सकती है। मानसून धीमा गति से मैदानी क्षेत्र से पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। 7-8 जुलाई तक बारिश होने की संभाना है। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
फसलों के लिए ठीक नहीं है यह मौसम
मोदीपुरम। धान की बुआई का समय आ गया है और गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रभारी व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रितेश शर्मा का कहना है कि इस समय फसलों के लिए बारिश बहुत जरुरी है। बारिश न होने के कारण धान की बुवाई और पौध भी प्रभावित होगी।