{"_id":"5d38c56b8ebc3e6c9e1b97c3","slug":"monsoon-to-be-active-from-tomorrow-heavy-rain-modipuram-news-mrt434901052","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से सक्रिय होगा मानसून, तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से सक्रिय होगा मानसून, तेज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सावन के महीने में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को उमस 88 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण गर्मी ने पसीने निकाल दिए। सुबह पांच बजे तेज आंधी के साथ अचानक आई बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी थी, लेकिन दोपहर को पारा फिर चढ़ गया। बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 जुलाई से वेस्ट यूपी में मानसून सक्रिय होगा और तेज बारिश होगी। सुबह को आसमान में इंद्रधनुष भी नजर आया।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक आंधी शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार 30 किमी से ऊपर रही। इसके कुछ देर में ही बारिश भी हुई। शहर से लेकर देहात तक कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। आसमान पर काले बादल छाए रहे, लेकिन साथ-साथ उमस भी बढ़ गई। दिनभर लोग गर्मी से परेशान नजर आए। हालांकि शाम होते-होते मौसम फिर सुहाना हो गया। बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 88 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 32.2 मिमी रिकार्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 24 से 48 घंटे में फिर से मानसून के जोर पकडने के असार है। बंगाल की खाड़ी की और एक ट्रफ बनी है। जिसका असर यूपी, हरियाणा और राजस्थान के ऊपरी हिस्से में दिखाई देगा।
सूर्योदय कल--5.35
सूर्यास्त आज---7.15
पूर्वानुमान
दिन में उमस रहेगी और आंशिक बादल भी होंगे
शहर में पॉल्यूशन का लेवल
बच्चा पार्क चौराहा 165
मेडिकल चौराहा 142