Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   monsoon rain brings relief from the heat.

Meerut News: झमाझम मानसूनी बारिश ने दी गर्मी से राहत

Wed, 01 Jul 2026 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
monsoon rain brings relief from the heat.
पहले दिन 13 मिमी बारिश दर्ज, तापमान गिरा, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार रात से शुरू हुई मानसून की झमाझम बारिश ने आखिरकार भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दिला दी। रातभर और बुधवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना तापमान गिरकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे तो वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार हुआ। पहले दिन 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून की देरी के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। तापमान 40 डिग्री के पास होने के कारण आम आदमी से लेकर पशु पक्षी भी गर्मी से परेशान रहे। जून माह के आखिरी दिन मानसूनी बारिश ने दस्तक दी। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी और तापमान नीचे आ गया। रात का तापमान भी तीन से चार डिग्री लुढ़का। अब अगले 24 से 48 घंटे तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। जगह-जगह पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

----
खरीफ फसलों को मिलेगा लाभ
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार यह बारिश खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। धान की रोपाई को गति मिलेगी जबकि गन्ना, मक्का, बाजरा, ज्वार, मूंग, उड़द, तिल और सोयाबीन जैसी फसलों को भी नई संजीवनी मिलेगी। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई की आवश्यकता कम होगी और किसानों की लागत में भी कमी आएगी। वहीं, बारिश से भूजल स्तर सुधरने और तालाबों व जलाशयों में पानी बढ़ने की भी उम्मीद है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एक्यूआई 87 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed