फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Monkeys attack in Shastrinagar, woman jumps from roof with son

बंदर खूंखार: लोगों पर कर रहे वार, मेरठ के शास्त्रीनगर में जान बचाने के लिए बेटे संग छत से कूदी महिला

Mon, 08 Nov 2021 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 08 Nov 2021 10:55 AM IST
सार

मेरठ के शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में छत से कपड़े उतारने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला बेटे को लेकर छत से कूद गई। दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Monkeys attack in Shastrinagar, woman jumps from roof with son
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार शाम शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में छत से कपड़े उतारने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला बेटे को लेकर छत से कूद गई। दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। डाक्टरों ने सोमवार को एक्स-रे कराने की सलाह दी है। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन


साधना कौशिक ने बताया कि वह बेटे नैतिक को लेकर छत से कपड़े उतारने गई थी। तभी बंदरों का झुंड आ गया। बंदरों को देख मां-बेटे छत पर एक ओर खड़े हो गए। तभी एक बंदर उनकी तरफ लपका। बंदर का हमला करते देख उनकी चीख निकल गई। बेटा भी चिल्लाने लगा। बंदरों को अपनी ओर आता देख वह बेटे के साथ छत से कूद गईं, जिससे उनके पैरों में चोट है। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए और बंदरों को भगाया। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


बंदर खूंखार, लोगों पर कर रहे वार
शहर में बंदर खूंखार हो रहे हैं। कुछ इलाकों में तो महिला, पुरुष व बच्चों ने मकानों की छतों पर जाना बंद कर दिया है। कारण है कि छत पर पहुंचते ही बंदर वार कर रहे हैं। बंदरों को पकड़ने की मांग को लेकर निगम के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद विजय आनंद अग्रवाल का कहना है कि शहर में बंदरों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। अधिकतर इलाकों में बच्चों का छत पर घूमना, पतंग उड़ाना और महिलाओं को कपड़े सुखाना दूभर हो गया है। खूंखार बंदर महिला और बच्चों पर वार कर रहे हैं। कई लोग छतों से गिरकर घायल हो चुके हैं। बंदरों को पकड़कर बाहर भेजने की मांग अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है, लेकिन लोगों का कहना है कि कोई सुनने को तैयार नहीं है। निगम को बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाना चाहिए। साथ ही इनकी नसबंदी कराने का काम करें। पार्षद अनुज वशिष्ठ ने भी नगरायुक्त को पत्र लिखकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग का सहयोग लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed