{"_id":"68f26a7f105ab6bc180a76ce","slug":"monkeys-attack-a-team-member-who-went-to-catch-monkeys-meerut-news-c-73-1-mct1008-105372-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंदर पकड़ने पहुंचे टीम के सदस्य पर बंदरों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंदर पकड़ने पहुंचे टीम के सदस्य पर बंदरों का हमला
सरूरपुर। करनावल में बंदर पकड़ने के हमले में घायल युवक। स्वयं
Link Copied
सरूरपुर। कस्बा करनावल में बंदरों को पकड़ने पहुंची टीम के एक सदस्य पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कस्बा करनावल में नगर पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। जब भूरे ने बंदर को पकड़ने का प्रयास किया तो बंदरों ने उसके हाथ में काटकर घायल कर दिया। टीम के बाकी सदस्यों ने बंदरों को भगाया। इसके बाद घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कस्बे में एक महीने से बंदरों के आतंक से स्थानीय लोग काफी परेशान थे। इस बीच करीब 70 से अधिक लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। बंदरों के आतंक से महिलाओं व बच्चों ने अपनी छतों पर भी जाना छोड़ दिया था। इसे लेकर भाकियू नेताओं ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश के बाद बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया गया था। घायल काे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।