फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   monkey catching expeditation in the city stoped

शहर से बंदर पकड़ने का अभियान रोका

Mon, 29 Jun 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
monkey catching expeditation in the city stoped
मेरठ। महानगर की जनता को सर्दी के मौसम तक बंदरों की समस्या से जूझना पड़ेगा। नगर निगम ने गर्मी अधिक होने की वजह से फिलहाल बंदर पकड़ने का अभियान स्थगित कर दिया है। नगर आयुक्त के आदेश अनुसार अभियान जनवरी में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में बंदरों का आतंक है। जनता की मांग पर नगर निगम प्रशासन ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर निकाला था। जिसमें मथुरा के ठेकेदार ने इसी माह बंदर पकड़ने का अभियान चलाया था। एक ही दिन में मेडिकल कॉलेज परिसर से लगभग सौ बंदर पकड़े थे। उन्हें सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके दो दिन बाद सिविल लाइन क्षेत्र से भी ठेकेदार की टीम ने बंदर पकड़े। बताया कि सुबह से शाम तक बंदरों को पकड़कर पिंजरे में कैद किया जाता था। उन्हें रात्रि में शिवालिक वन क्षेत्र में छोड़ा जाता था। गर्मी अधिक होने के कारण बंदरों को पानी आदि की दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया के सामने रखा। इस पर उन्होंने बंदरों की सुरक्षा के मद्देनजर अभियान स्थगित करा दिया। नगर आयुक्त का कहना है कि अब यह अभियान जनवरी महीने में चलाया जाएगा। इस समय अभियान चलाए जाने से बंदरों को दिक्कत हो सकती है। बता दें कि महानगर में बंदर उग्र होते जा रहे हैं। वे लोगों को हमला कर घायल कर रहे हैं। इसके चलते कुछ इलाकों में लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed