फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Money was collected from two more candidates in the name of declaring them fit in the physical test.

Meerut News: शारीरिक परीक्षण में फिट घोषित करने के नाम पर दो और अभ्यर्थियों से वसूली थी रकम

Sat, 25 Jan 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Money was collected from two more candidates in the name of declaring them fit in the physical test.
मेरठ। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शारीरिक मानक परीक्षण में फिट घोषित करने के नाम पर डॉक्टर और उसके चालक ने दो अभ्यर्थियों से रकम वसूली थी।डॉ. दिव्य कुमार राणा के कार चालक आदित्य के खाते में इसकी ट्रांजेक्शन पुलिस को मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बाद निखिल राठी का 11 जनवरी को पुलिस लाइन में प्रमाण पत्रों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण था। आरोप है कि यहां डॉक्टर ने सीने का फुलाव कम बताते हुए उसे पुलिस लाइन के गेट नंबर-तीन के बाहर गाड़ी में बैठे अपने चालक से मिलने की बात कही थी। निखिल पुलिस लाइन के बाहर आया तो इस नंबर की गाड़ी उसे नहीं मिली। उसने भीतर जाकर डॉक्टर को यह बात बताई। डॉक्टर ने उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर किसी को व्हाट्सएप पर भेजा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसके पिता के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने बेटे की छाती का फुलाव पूरा कराने का रेट 50 हजार बताते हुए रुपये मांगे। निखिल के पिता ने मोबाइल से गाड़ी का फोटो ले लिया था। इस पर आरोपी फरार हो गया था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर निखिल राठी की शिकायत पर जबरन वसूली और उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी डॉक्टर और उसके चालक को 13 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की विवेचना में जुटी पुलिस अन्य अभ्यर्थियों को फोन कर जानकारी ले रही है। पूर्व में जांच में सामने आया था कि एक अभ्यर्थी से 50 हजार रुपये लिए गए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद यह रकम वापस कर दी गई थी। अब पता चला है कि आदित्य के बैंक खाते में एक अभ्यर्थी से 30 हजार और एक अभ्यर्थी से 18 हजार रुपये लिए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच जारी है। अभी और अभ्यर्थियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed