{"_id":"5d7d52b78ebc3e93d62afd8b","slug":"molesting-of-a-teenager-laward-news-mrt443375113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी से मनचलों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
Sun, 15 Sep 2019 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के दौराला कस्बे में कॉलोनी से बाहर लगे एक हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी से दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। उन्होंने विरोध करने पर किशोरी से मारपीट भी की।
विज्ञापन
कस्बे की एक कॉलोनी निवासी किशोरी शुक्रवार रात में कॉलोनी के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई थी। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनी के ही दो युवक उसके पीछे पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
किशोरी का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन वे धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन