{"_id":"63adfa37c540a874802d5155","slug":"mohiuddinpur-mill-will-run-after-35-days-relief-to-farmers-city-news-mrt619807853","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पैंतीस दिन बाद आज से चलेगी मोहिउद्दीनपुर मिल, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पैंतीस दिन बाद आज से चलेगी मोहिउद्दीनपुर मिल, किसानों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंतीस दिन बाद आज से चलेगी मोहिउद्दीनपुर मिल, किसानों को राहत
मेरठ। पैंतीस दिन बाद फिर से मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। हवन-पूजन के साथ सुबह सात बजे मिल शुरू होगी। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले माह 26 नवंबर को मिल में आग लगने के कारण इसका संचालन बंद हो गया था। इस हादसे के कारण पेराई सत्र लेट हुआ है। इस कारण किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और गेहूं की बुवाई प्रभावित हुई है।
मोहिद्दीनपुर मिल में प्रत्येक वर्ष पेराई सत्र में करीब 65 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। मिल बंद होने के बाद किसानों का गन्ना अन्य मिलों पर डायवर्ट तो किया गया, लेकिन व्यवस्था बनने में काफी समय लग गया। इस कारण पेराई सत्र शुरू होने के दो माह में मिल की ओर से करीब आठ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो पाई। अब फिर मिल का संचालन हो सकेगा और किसान यहां गन्ना ला पाएंगे।
इस हादसे में मिल के इंजीनियर की मौत हो गई थी। हादसे के अगले दिन गन्ना मंत्री व गन्ना आयुक्त ने निरीक्षण किया था। मिल चलाने के लिए दस दिन का समय दिया गया था, लेकिन टरबाइन ठीक न होने के कारण मिल नहीं चल पाई थी।
विज्ञापन
बिजली से चलाई जाएगी मिल
मिल के जीएम शीशपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद से मरम्मत कार्य किया जाता रहा। अब प्रबंधन की ओर से मिल को बिजली से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए छह मेगावाट का विद्युत कनेक्शन भी लिया गया है। इसका ट्रॉयल पूरा हो गया है। आज मिल का संचालन कर दिया जाएगा।
---
यह बोले किसान...
मिल न चलने से गन्ने का उठान समय पर नहीं हो रहा था। अब मिल चली है तो समस्या दूर होगी। गेहूं की बुवाई भी शुरू हो सकेगी। - महबूब अली, शौलाना गांव
अभी तक खेतों में है गन्ना
दिसंबर में गेहूं की बुवाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन मिल बंद होने के कारण अभी तक खेत में गन्ना ही खड़ा है। अब मिल चलने से गन्ने का कटान होगा, जिसके बाद गेहूं की बुवाई हो सकेगी। - मोनू, डिंडाला गांव
--
मिल का ट्रॉयल हो गया है। आज से मिल का संचालन शुरू हो जाएगा। जल्द ही किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। मिल पर ही गन्ने की व्यवस्था की जाएगी। - दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी, मेरठ