{"_id":"67a7c4a2abe1a1f49d07fd4d","slug":"mohan-challengers-second-consecutive-win-defeating-anand-club-by-five-wickets-laward-news-c-42-1-smrt1030-103329-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोहन चैलेंजर्स की लगातार दूसरी जीत, आनंद क्लब को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोहन चैलेंजर्स की लगातार दूसरी जीत, आनंद क्लब को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
दौराला - दौराला थाने पर फरियादियों की समस्या सुनती एसडीएम सरधना नारायणी भाटिया। स्रोत : संवाद
लावड़। कस्बे में चल रहे एलपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मोहन चैलेंजर्स ने चार गेंद शेष रहते मोहन चैलेंजर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ मोहन चैलेंजर्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
टॉस आनंद क्लब के कप्तान सुहैल रिजवी ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए आनंद क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 171 रन बनाए। आनंद क्लब की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज सारिम बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। मोहन चैलेंजर्स के गेंदबाज लाइन से भटके नजर आए। गेंदबाजों ने 35 रन अतिरिक्त दिए। अमीन को छोड़कर सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। अमीन ने अपने चार ओवर में 10 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहन चैलेंजर्स की टीम ने पांच विकेट खोकर 19.2 ओवर में 176 रन बनाकर जीत हासिल की। रोहिल रिजवी 17 गेंद खेलकर 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। विनित ने 18 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। संदीप ने 40 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। संदीप ने मोहन चैलेंजर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
आनंद क्लब की ओर से जुनैद, सुहैल रिजवी ने एक-एक विकेट हासिल किया, जबकि मुन्ना ने दो विकेट हासिल किए। दो जीत के साथ चार अंक लेकर मोहन चैलेंजर्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। रविवार को मोहित अवेंजर्स और शाही रॉयल क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। इस दौरान साईम रिजवी, शानू, मोहन सैनी, फैज रिजवी, शादमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।