{"_id":"653970d483322058c4025704","slug":"mohan-bhagwat-will-come-to-sarsawa-today-jayant-chaudhary-in-jhabiran-na-news-c-30-1-smrt1014-11968-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां और भाभी के साथ सो रही युवती की गला रेतकर हत्या, गोली भी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां और भाभी के साथ सो रही युवती की गला रेतकर हत्या, गोली भी मारी
Thu, 26 Oct 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
चालाकपुर में घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक। संवाद
चिलकाना(सहारनपुर)। चालाकपुर गांव में घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने उसे गोली भी मारी। हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया जिस समय युवती अपनी मां और भाभी के साथ कमरे में सो रही थी, तभी तीन बदमाश कमरे में घुसे थे। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस किसी नजदीकी व्यक्ति पर हत्या करने का शक जता रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव चालाकपुर में 22 वर्षीय महकारा पुत्री मुशर्रफ की मौत हो गई है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर महकारा की मां लाली पत्नी मुशर्रफ ने बताया कि वह अपनी बेटी और पुत्रवधू नजराना के साथ कमरे में सो रही थी। तड़के करीब तीन बजे किसी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कहा कि तुम्हारे जीजा जब्बार उर्फ काला की मौत हो गई है। दरवाजा खोलते ही तीन बदमाश कमरे के अंदर आ गए। उन्होंने लाली को धक्का देकर गिरा दिया और एक बदमाश ने वहां पर सो रही महकारा के गले पर छुरी से वार कर दिया। इसके बाद गोली भी मारी, जो हाथ में लगकर गर्दन के पास जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल जाने लगे, लेकिन बीच रास्ते में महकारा की मौत हो गई।
इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
महकारा पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। सभी की शादी हो चुकी है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब दो माह पहले महकारा का रिश्ता भी तय हुआ था। हालांकि निकाह की तारीख तय नहीं हुई थी। ऐसे में महकारा की किसी से क्या दुश्मनी होगी जो उसकी हत्या कर दी गई। ऐसी क्या रंजिश थी जो हमलावर नहीं चाहते थे कि महकारा किसी भी हालत में जिंदा बचे। दूसरा सवाल यह है कि कमरे में महकारा की भाभी भी सो रही थी, लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी। वहीं हमलावरों ने महकारा की मां को एक तरफ धक्का दे दिया। उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इस मामले में मृतका के भाई मुकर्रम ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
फतेहपुर एसओ को भी भेजा मौका पर
सूचना मिलने पर चिलकाना थाना प्रभारी विनय शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हत्या से जुड़ा मामला होने के कारण फतेहपुर एसओ सत्येंद्र कुमार राय को भी मौके पर भेजा गया, जिनका करीब 10 दिन पहले ही चिलकाना थाने से तबादला हुआ था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ सदर अभितेष सिंह भी मौके पर पहुंचे।
बेहद नजदीकी है हत्यारा : एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्याकांड को किसी बेहद नजदीकी व्यक्ति ने अंजाम दिया है। जिसे पता था कि महकारा कहां पर सो रही है और सीधे उसी पर वार किया गया। महकारा के निकाह की तैयारी चल रही थी। इस बिंदु पर भी गहनता से जांच की जा रही है।