{"_id":"5e31eb4d8ebc3e4b3a57ae54","slug":"mohammed-abrar-speed-duo-hit-in-horse-riding-competition-meerut-news-mrt4662679149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी प्रतियोगिता में मौहम्मद अबरार-रफ्तार की जोड़ी रही हिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवारी प्रतियोगिता में मौहम्मद अबरार-रफ्तार की जोड़ी रही हिट
विज्ञापन

मेरठ। कैंट स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में 27 जनवरी से शुरू हुई घुड़सवारी प्रतियोगिता में बुधवार को क्रॉस कंट्री के मुकाबले खेले गए। इंटरनेशनल नियमों पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सीसीआई टू-स्टार के फाइनल परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को ओपन इवेंटिंग, सीसीआई वन-स्टार के शो जंपिंग के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को खेले गए मुकाबलों में 61 सीएवी के दफेदार मौहम्मद अबरार-रफ्तार की जोड़ी पहले स्थान पर रही। इसके अलावा दूसरे नंबर पर आरटीएस एंड डिपो सहारनपुर के राजकुमार-गोल्डन ब्वॉय की जोड़ी, आर्मी इक्वेस्ट्रेयिन नोड के दफेदार राकेश कुमार- विक्ट्री लैप की जोड़ी तीसरे और आर्मी इक्वेस्ट्रेयिन के दफेदार कुंभर महेश- इंडियन ग्लोरी की जोड़ी चौथे स्थान पर रही।