फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modi will sound election conch shell in Saharanpur today

Meerut News: सहारनपुर में आज चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी

Sat, 06 Apr 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Modi will sound election conch shell in Saharanpur today
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सहारनपुर की धरती से चुनावी शंखनाद करेंगे। राधा स्वामी सत्संग मैदान में होने वाली रैली को लेकर भाजपाइयों ने एड़ी-चोटी तक जोर लगा रखा है। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मंच साझा करेंगे। रैली इसलिए भी खास है कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी लंबे समय बाद प्रधानमंत्री के साथ मंच पर दिखेंगे। इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी रैली का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में सुबह साढ़े 10 बजे होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भाजपाई खेमे का दावा है कि रैली में बड़ी तादाद में भीड़ जुटेगी। आयोजन स्थल के सामने सड़क के दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का हेलीपैड बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्रियों और अन्य वीवीआईपी के हेलीपैड अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री सहारनपुर लोकसभा के लिए कैराना लोकसभा के मतदाताओं को भी साधने का काम करेंगे। सहारनपुर लोकसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण मुस्लिम मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री की यह दूसरी चुनावी रैली है। 31 मार्च को प्रधानमंत्री ने मेरठ से चुनावी रैली का आगाज किया था। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पहले भी सहारनपुर में चार बार आ चुके हैं। रैली स्थल पर प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसे लेकर विपक्ष में भी बेचैनी बनी हुई है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती से पूरे देश में संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed