फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modern automatic weather station to be set up in Sanjay Gandhi PG College

Meerut News: संजय गांधी पीजी कॉलेज में स्थापित होगा आधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र

Wed, 04 Feb 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Modern automatic weather station to be set up in Sanjay Gandhi PG College
सरूरपुर। स्वचालित मौसम केंद्र स्थापना को लेकर समझौता पर हस्ताक्षर करते हुए। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव सरूरपुर खुर्द में स्थित संजय गांधी पीजी कॉलेज में भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे के सहयोग से स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसे लेकर बुधवार को महाविद्यालय और आईआईटीएम, पुणे के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत स्थापित होने वाला यह स्वचालित मौसम केंद्र हवा की गति व दिशा, तापमान, आर्द्रता (नमी) और वायुदाब जैसे प्रमुख मौसमीय मानकों को सटीक रिकॉर्ड करेगा। इन आंकड़ों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर अधिक सटीक मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध हो सकेगा। इसका लाभ क्षेत्र के किसानों, छात्रों और आम लोगों को मिलेगा। आईआईटीएम पुणे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत अनुसंधान संस्थान है।

इस ऐतिहासिक समझौते पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेंद्र कुमार गुप्ता ने आईआईटीएम के परियोजना वैज्ञानिक नितिग सिंह सहित अन्य वैज्ञानिकों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। प्राचार्य ने बताया कि यह समझौता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वचालित मौसम केंद्र से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को व्यावहारिक शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर मौसम से जुड़ी सटीक जानकारी भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में प्रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सचिन कुमार, डॉ. विशाल चौधरी, मंजिता यादव, डॉ. प्रदीप कुमार और इंद्रवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed